सोनम कपूर ने सोफे पर रिलैक्स करते हुए फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, आनंद आहूजा ने शेयर कीं तस्वीरें
By: Pinki Fri, 17 June 2022 1:59:57
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेस एंजॉय कर रही हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में अभिनेत्री की गोदभराई हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस बीच सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई है। यह तस्वीरें आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर पर शेयर की है। फोटोज में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की ओवरसाइज शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहने सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। कैजुअल आउटफिट पर सोनम ने गोल्ड एक्सेसरीज से अपने सिंपल लुक को कम्प्लीट किया है। आनंद द्वारा शेयर की गई फोटोज में सोनम अलग-अलग रिएक्शन देती दिख रही हैं।
सोनम की नो मेकअप लुक वाली फोटोज शेयर करते हुए वो लिखते हैं कि हर पल प्यार। एक्ट्रेस के नेचुरल लुक पर हर कोई प्यार बरसा रहे है। सोनम की इन तस्वीरों पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। सोनम ने भी कमेंट कर खुद को व्हेल बताया है। एक ने लिखा, 'सुंदर ममा', तो दूसरे ने लिखा, 'आप आने वाले बच्चे और ममा दोनों से सबसे अच्छे प्यार का अनुभव करने वाले हैं। आप दोनों के लिए बहुत खुशी हो रही है।' वहीं एक अन्य न कहा कि 'माशा अल्लाह, अल्लाह आपको बरकत दे।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त में सोनम कपूर की डिलीवरी होने वाली है। उससे पहले वो हसबैंड आनंद आहूजा के साथ अपना प्रेग्रेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं।
ये भी पढ़े :
# आप भी खरीद सकती है Sara Ali Khan की जैसी ये ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस, बस चुकानी होती इतनी कीमत